कोरबा

Breaking- आदिवासी परिवारों पर अत्याचार- आबकारी विभाग टीम छापे मार कार्यवाही पर चोरी का लगा आरोप, सूने मकान में घुस 7000 रुपए ले उड़े कर्मचारी..

Korbavani.com- ग्राम पंचायत बेला में आबकारी विभाग की छापे मार करवाई सवालों के घेरे में है जहां आती सिंह कंवर के घर शराब जप्त करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर पैसे चोरी करने का आरोप घर वालों ने लगाया है, पूरा मामला ग्राम पंचायत बेला का है, जहां 21 दिसंबर गुरुवार को शराब जप्ती करने पहुंची अबकारी विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को आती सिंह कंवर के घर में घुसकर खोजबीन की गई वहीं मौके से कुछ सामान भी जप्त करने की बात घरवाले ने बताया है । घर वालों ने आबकारी विभाग पर घर में रखे पैसे चोरी करने का आरोप लगाया है, दरअसल जिस वक्त घर पर छापे मार करवाई आबकारी विभाग के टीम ने कि उसे वक्त घर पर एक भी सदस्य नहीं होने की बात उन्होंने कहीं सारे सदस्य खेती का कार्य करने बाहर गए हुए थे, इस दौरान मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग की सदस्यों की टीम घर में घुसे एवं एक से दो लीटर शराब एवं घर पर रखे 7000 रुपए को भी लेकर विभाग के कर्मचारी लेकर चले गए, गौरतला हो की आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सवाल खड़े किए जाते रहे हैं एक बार फिर पुनः सूने मकान से पैसे ले जाने का आरोप कहां तक सत्य है? यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा, बाहर हाल इस तरह के आरोप विभाग को लेकर कई तरीके के सवाल खड़े करते हैं ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button