आरोपियों के कब्जे से कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद,
Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, बाल्को प्रभारी मंजुषा पांडेय के मार्गदर्शन में थाना बाल्को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 24 अगस्त को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि भटगांव क्षेत्र में अमृतलाल राठिया पिता कंचन सिंह राठिया उम्र 26 वर्ष एवं जीतू राठिया पिता स्वर्गीय समारोह राठिया उम्र 35 वर्ष द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री किया जा रहा था। बालको पुलिस की टीम द्वारा छापा मार करवाई की गई कार्यवाही के दौरान कब्जे से 40-40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है, कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक मंजुषा पांडेय, सउनि नीलम केरकेट्टा, सउनि सुकलाल सिदार, हरीश मरावी अनिल साहू, सुजीत कुरी, सैनिक रामकृष्ण सोनवानी महत्वपूर्ण भूमिका रही।




