Korbavani.com। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को करतला ब्लॉक इकाई का गठन एवं विस्तार किया गया। ग्राम पंचायत तिलकेजा स्थित भारत भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक का आयोजन यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष लखन गोस्वामी के मार्गदर्शन में हुआ। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की।बैठक में सर्वसम्मति से जी.डी. मिश्रा को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं संगठन का विस्तार करते हुए वीरेन्द्र शुक्ला को ब्लॉक सचिव, महावीर पटेल को उपाध्यक्ष, धनंजय जांगड़े एवं विक्की जायसवाल को सह सचिव, प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा रामकुमार यादव को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दुलीचंद धीवर, मदन दास महंत, फिरतन विश्वकर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, कन्हैया पटेल, सुरेश दास महंत एवं विजय सिंह राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान, आपसी एकजुटता को मजबूत करने तथा समाज के प्रति जवाबदेह, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




