Korbavani.com। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संपदा के संवर्धन और आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को कोरबा में जड़ी-बूटी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान औषधीय पौधों के सही उपयोग, उनके औषधीय गुण, प्रयोग विधि तथा विभिन्न रोगों में उनकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। उपस्थित लोगों को यह भी बताया जाएगा कि किस पौधे का कौन-सा भाग किस प्रकार उपयोगी है तथा उसका उचित अनुपान और सेवन कैसे किया जाए।पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा औषधीय पौधों के गुण, लाभ एवं उनके वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक उपयोग पर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को औषधीय पौधों के महत्व से परिचित कराना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।डॉ. शर्मा ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर निःशुल्क औषधीय पौधे प्राप्त करने और आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी का लाभ उठाने की अपील की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




