Uncategorized

त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए सुनहरा अवसर, 3 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर…

Korbavani.com। शहर के निहारिका स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में 3 अगस्त को नि:शुल्क स्किन, हेयर एंड लेजर परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता मरीजों को त्वचा, बाल और लेजर उपचार से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह देंगे। शिविर में मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां, बाल झड़ना, डैंड्रफ, एलर्जी, फंगल संक्रमण, पिगमेंटेशन सहित विभिन्न त्वचा एवं बाल संबंधी समस्याओं की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्किन प्रोसीजर पर विशेष छूट का लाभ भी मरीजों को मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. अंकित गुप्ता को त्वचा एवं यौन रोगों के उपचार के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव है। शिविर का उद्देश्य लोगों को त्वचा एवं बालों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना है।नि:शुल्क ओपीडी 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर, प्रथम तल, निहारिका में संचालित होगी। अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। पूर्व पंजीकरण एवं जानकारी के लिए 7879165185 पर संपर्क किया जा सकता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button