Korbavani.com। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से ₹27,070 नगद बरामद कर जब्त किया गया है, पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को कम मासिक किश्तों में आसान बैंक लोन दिलाने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड प्राप्त कर उनका उपयोग साइबर अपराधों में करता था तथा बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से संबंधित सिम कार्ड नष्ट कर देता था।साइबर थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2026 की विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम सेमरा, थाना डबरा, जिला शक्ति निवासी तथा वर्तमान में बालको क्षेत्र के रिस्दी में रह रहे 25 वर्षीय पुष्पेन्द्र कुमार मेहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2023 में भी एक व्यक्ति को लोन दिलाने का झांसा देकर उसके खाते से ₹40 हजार की धोखाधड़ी की थी पुलिस जांच के अनुसार 22 जून 2026 को आरोपी ने रूमगढ़ा चौक क्षेत्र में व्यवसाय करने वाली महिला नोनी बाई यादव को मात्र ₹11 हजार मासिक किश्त पर ₹5 लाख का लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के मोबाइल में संचालित डिजिटल भुगतान एप का उपयोग कर ₹40,500 की राशि एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी। आरोपी ने पहले से ही उस खाताधारक को भी लोन दिलाने का झांसा देकर उसका क्यूआर कोड प्राप्त कर रखा था। राशि ट्रांसफर होने के बाद आरोपी संबंधित व्यक्ति के साथ बैंक पहुंचा और नकद राशि निकलवाकर अपने कब्जे में ले ली विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से ₹27,070 बरामद कर विधिवत जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी की अन्य साइबर अपराधों में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




