Uncategorized

Korba Breaking- तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, कोयले में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल…

Korbavani.com। पसान थाना क्षेत्र के लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनके दो पोते घायल हो गए। कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया, जिससे तीनों लोग कोयले के ढेर में दब गए। मृतका की पहचान धनरास निवासी बालकुंवर (62) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दो पोतों के साथ इलाज कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। तभी घाटी क्षेत्र में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य कर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने घाटी क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button