Korbavani.com – सक्ती सिंघीतराई स्थित 2×600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ के मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि वितरित की जा रही है, वहीं अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए विशेष टीमें रवाना की गई हैं। हादसे में घायल कर्मचारियों का उपचार रायगढ़ और रायपुर के उन्नत अस्पतालों में जारी है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। उपचार के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और अधिकांश घायलों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। गंभीर मामलों के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपए मुआवजा और रोजगार सहायता देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 15 लाख रुपए के साथ पूर्ण स्वस्थ होने तक मासिक वेतन देने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत पात्र परिजनों को पेंशन सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रभावितों की सहायता के लिए ‘वेदांता संवेदना केंद्र’ के माध्यम से 24×7 हेल्पलाइन शुरू की गई है। अस्पतालों में कंपनी प्रतिनिधि लगातार मौजूद रहकर परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रख रहे हैं। घायलों के परिजनों ने उपचार और सहयोग को संतोषजनक बताते हुए कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा के कारण स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। कंपनी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वह सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
3 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
3 hours ago


