Korbavani.com। महिला आरक्षण बिल को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह ने तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए जिले में बढ़ते अवैध कारोबार और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में आज भी कोयला, रेत और डीज़ल की चोरी खुलेआम जारी है, अवैध राखड़ (फ्लाई ऐश) के कारोबार और ठेकेदारों से वसूली का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इसका पूरा नियंत्रण “कोहड़या” क्षेत्र में संगठित तरीके से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संरक्षण की ओर भी इशारा करती है। पूर्व मंत्री जयसिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार महिला आरक्षण जैसे बड़े सामाजिक सुधार की बात करती है, तब जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका सीधा असर आम जनता और क्षेत्र के विकास पर पड़ेगा। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह के बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है, और अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
3 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
3 hours ago


