Korbavani.com। जिले के गुरसिया ग्राम पंचायत भवन में आज मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन बिजली उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना था, जो अधिक बिल के कारण भुगतान करने में असमर्थ हैं। शिविर में जी.ई. मंजू कँवर एवं उनके स्टाफ द्वारा उपस्थित हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बिजली बिल में दी जा रही छूट की जानकारी विस्तार से साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे उन्हें बढ़े हुए बिजली बिल से राहत मिल सके।इस दौरान हितग्राहियों को ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल में छूट प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही, उन्हें डिजिटल सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए ‘मोर बिजली’ मोबाइल एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई, ताकि वे घर बैठे ही बिजली बिल से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें और भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकें। जी.ई. मंजू कँवर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस समाधान शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए उपभोक्ता संबंधित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
10 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
11 hours ago


