Korbavani.com। जिले के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं ग्राम पंचायत झिनपुरी में पाइप पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ, जो बारिश के मौसम में जलभराव और संपर्क बाधित होने की समस्या को दूर करने में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र के जिला अध्यक्ष एवं जिला जनपद सदस्य विदवान सिंह मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सरपंच मनोहर श्रोते सहित वर्तमान सरपंच, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्य लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
9 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
9 hours ago


