Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा के पसान गांव में आदमखोर भालू का आतंक, कैसे तोड़ने जाए तेंदूपत्ता ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग नदारद… देखें वीडियो..

Korbavani.com- पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत पसान गांव में आदमखोर भालू खुलेआम घूम रहा है, जिससे गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदूपत्ता तोड़ने का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन जानवरों की सक्रियता ने ग्रामीणों को जंगल जाने से रोक दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि भालू कई बार लोगों के सामने आ चुका है, लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। शिकायतों के बावजूद कोई टीम गांव नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश है। महिलाएं और बच्चे अब जंगल नहीं जा रहे हैं और तेंदूपत्ता तोड़ने वाले ग्रामीण भी असमंजस में हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button