Uncategorized

Korba Breking- कोरबा में क्राइम की बड़ी वारदात, धारदार हथियार से अमृता ज्वैलर्स के संचालक की हत्या, कार भी ले भागे हमलावर एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर.

जिले में की गई नाकेबंदी.

Korbavani.com- शहर के ज्वेलरी शाॅप के संचालक की घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बदमाश घर में घुस उस वक्त ज्वेलरी शाॅप संचालक और बीमार पत्नी घर पर मौजूद थी, जबकि बेटे दुकान पर थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे हुए है। फारेंसिक और साइबर सेल की टीम के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी भागने के दौरान ज्वेलरी शाॅप संचालक की हुंडई क्रेटा JH01CC4455 सफेद कलर कार को लेकर फरार हो गये। हत्या की ये वारदात कोतवाली थाना के न्यू बस स्टैंड के पास की है, यहां के आवासीय कालोनी में ब्लू डायमंड होटल के ठीक सामने गोपालराय सोनी का मकान स्थित है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह उनके बेटे आज दुकान पर थे, गोपालराय सोनी की बीमार पत्नी बेड रेस्ट पर है। रात के वक्त घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे। तभी रात लगभग 9:45 बजें के लगभग दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसने के बाद गोपालराय सोनी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। दुकान से घर लौटे गोपाल राय सोनी के बेटे उन्हे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर भागे, जहां डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया, उधर इस हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने घर से क्या लूटपाट किया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि हत्या किन कारणों से हुआ, इसकी जाँच की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button