Uncategorized

अखिल भारतीय विद्युत् सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, छत्तीसगढ़ के अरुण देवांगन महामंत्री और कोरबा से चंद्रशेखर दुबे (सी एस दुबे) राष्ट्रीय मंत्री बने.

Korbavani.com – भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी महासंघ का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन रामेश्वरम में दिनांक 21 व 22 दिसंबर को संपन्न हुआ। बैठक में 11 प्रदेशों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में सम्पूर्ण देश के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों अधिकारियों को एकजुट करने और इनकी ऊर्जा और अनुभव का उपयोग समाज सेवा में करने का संकल्प लिया गया। विभिन्न प्रदेशों में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों को होने वाली दिक्कतों का समाधान करने प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भामस के राष्ट्रीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल और विद्युत महासंघ के महामंत्री रायकवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के महामंत्री किशोरी लाल रायकवार द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में आगामी तीन वर्षों के लिए निम्नानुसार पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की ।

पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों-

अध्यक्ष- अमर सिंह साखला (राजस्थान).

का. अध्यक्ष- एन चंद्र बाबू (तमिलनाडु).

उपाध्यक्ष – विजय जैन (मध्यप्रदेश), देवराज शर्मा (HP), नवल किशोर (राजस्थान), शंकर पहाड़े (महाराष्ट्र).

महामंत्री– अरुण देवांगन (छत्तीसगढ़), संयुक्त महामंत्री सरला शर्मा (HP).

मंत्री– अरूप सिन्हा ( वेस्टबेंगल), विजय कुमार शर्मा (पंजाब), राजकुमार (तमिलनाडु), वी.एस. पालीवाल (राजस्थान), चंद्र शेखर दुबे (छ.ग), राकेश श्रीवास्तव (मध्यप्रदेश),

वित्त मंत्री– दत्ता धामणकर (महाराष्ट्र),

संगठन मंत्री– रविन्द्र काड़के (महाराष्ट्र.).

कार्यालय मंत्री– रामेश्वर शर्मा (राजस्थान).

प्रचार मंत्री– अखिलेश तिवारी (मध्यप्रदेश).

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 25 लोंगो को दायित्व दिया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button