Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा प्रवास आज..

Korbavani.com- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 12 दिसंबर आज कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 02 करोड़ 69 लाख 34 हजार की सामग्री का विभिन्न विभागों के 400 से अधिक हितग्राहियों को वितरण करेंगे। श्री साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 284 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 12 दिसंबर को दोपहर 01:15 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 02ः05 बजे एसईसीएल हैलीपेड मुड़ापार पहुंचेंगे। दोपहर 02:10 से 03 बजे तक वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 03: 25 में कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button