Uncategorized

सार्वजानिक मैदान को हड़पने की तैयारी में करियर पब्लिक स्कूल प्रबंधन, बस लगाकर आने जाने का मार्ग करते है अवरुद्ध…

Korbavani.com- मुड़ापार सुभाष ब्लॉक स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल प्रबंधन सार्वजनिक मैदान को स्कूल के खेल का मैदान बनाकर घेरने की तैयारी में है l मुडापार रोड से हेलीपेड जाने के कच्चे रास्ते में कई बड़े आवासीय मकान बन गए है, यहाँ के कच्चे रास्ते को पक्का रोड बनाने के लिए भी आवेदन किया जा चुका है, जो की विचारणीय है l यहाँ रहने वाले लोग कच्चे रास्ते से हेलीपेड होते हुए आना जाना करते है l इस रस्ते पर पड़ने वाले कैरियर पब्लिक स्कूल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से परेशान होकर इसके पहले भी रहवासियों ने शिकायत की लेकिन स्कूल अपनी ज़िद पर अड़ा है lस्कूल प्रबंधन अपने जमीन के आलावा पूरा मैदान हड़पने की तैयारी में लगता है l स्कूल के बस आने जाने के पुरे मार्ग को अवरुद्ध करते हुए मार्ग के बीचों बीच आड़े खड़े कर दिए जाते है और ड्राईवर नदारद रहते है l कई बार मना करने के बाद भी प्रबंधन पूरे मैदान को अपने स्कूल की संपत्ति मानते हुए बसों को दूर-दूर तक खड़ा कर, रास्ता रोकते है lऔर यदि बस खड़े ना हो तो बच्चों को आने जाने वाले मार्ग में खुले मैदान में खेलने के लिए छोड़ा जाता है, जो की बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है l स्कूल के सामने काफी खुला क्षेत्र है साथ ही बगल के मैदान का कुछ क्षेत्र स्कूल की संपत्ति है l मोटी फीस वसूल करने वाले स्कूल के पास बच्चों को सुरक्षित खेल का मैदान देने के लिए बाउंड्रीवाल बनवाने के भी क्षमता नहीं या बच्चों की सुरक्षा इनके लिए मायने नहीं रखती, यह स्कूल प्रबंधन और यहाँ पढने वाले बच्चों के परिजनों के लिए सवाल है lयहाँ रहने वालों के लिए स्कूल प्रबंधन का यह अड़ियल रवैया मुसीबत बन गया है, यदि खेलते दौड़ते बच्चे किसी वाहन की चपेट में आ जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ??

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button