Korbavani.com- कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व एएसपी नेहा वर्मा के निर्देशानुसार पर अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। इसी कडी में 18 नवंबर सोमवार को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम की महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम केरकेट्टा व महिला आरक्षक प्रतिभा राय के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर जमनीपाली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित छात्र एवं छात्राओं को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार- प्रसार किया गया। अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सेल्फ डिफेंस, महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी, एटीएम ठगी, आनलाइन ठगी, फेसबुक से संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देकर उसे उपयोग करने के तरीके से अवगत कराया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
एमजेएम हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी की बड़ी कामयाबी- 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर सफल ऑपरेशन से निकाला गया…
8 hours ago
Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…
16 hours ago


