Uncategorized

Korba Breking- कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग में दुर्घटना, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कर खाई में गिरी, कार चालक की हुई मौत, अन्य युवक गंभीर रूप से घायल…

Korbavani.com- कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर खाई में जा गिरी, चालक की हुई मौत, अन्य युवक गंभीर रूप से घायल कार में भिलाई से अंबिकापुर जा रहे दो लोग हादसे का शिकार हो गए जिससे कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर मोड़ के पास बुधवार की तड़के सुबह यह हादसा घटित हुआ है, जिसमें बलेनो कर में सवार होकर दो लोग भिलाई से अंबिकापुर की ओर यात्रा कर रहे थे इस बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान अंकित विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है, वहीं घायल विवेक चंद (21) के रूप में हुई है। दोनों कार सवार अंबिकापुर के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना की सुचना मिलते ही डायल 112 की टिम मौके पर पहुंची एवं घायल को उपचार हेतु लेजाया गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button