Korbavani.com- कोरबा जिले में कटघोरा थानांतर्ग ग्राम पंचायत हुंकरा के पहाड़ी के पास एक युवक की अधजली लाश पाई गई है। शव मिलने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सुबह – सुबह दिशा मैदान के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने जब लाश देखी तब सरपंच के साथ ही कटघोरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर एक जोड़ी चप्पल और एक सायकल पाई गई है। आशंका जताई जा रही है, कि रात के वक्त कुछ युवक शराब पीने आए होंगे और आपासी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया होगा। शव को पेट्रोल से जलाया गया होगा फिर उसे पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया होगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
3 hours ago
सक्ती हादसे के बाद वेदांता पावर ने प्रभावित श्रमिकों को परिवार मानकर बढ़ाया हाथ, प्रभावितों को दिया पूरा मुआवजा, दीर्घकालिक साथ का भरोसा..
3 hours ago


