Uncategorized

Korba Breking- बालको रिंगरोड में बुलेट और स्कूटी की टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल…

Korbavani.com- बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बुलेट बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट बाइक तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूटी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। थाना प्रभारी एवं लक्ष्मी खरसन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button