Uncategorized

भारतीय मजदूर संघ कोरबा द्वारा पंच परिवर्तन कार्यक्रम के तहत पर्यवरण दिवस पर प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ…

पर्यावरण की कानून का कड़ाई से पालन करने हेतु बीएमएस जैसे सभी संगठनों को जागरूक होना आवश्यक है..

Korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ द्वारा 05 सितंबर को पंच परिवर्तन कार्यक्रम के तहत पर्यावरण दिवस पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (बीएमएस) एसईसीएल, कोरबा में पर्यावरण प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित की गयी, जिसमे भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा, विभाग प्रमुख  डी. वेंकट राव, राष्ट्रीय स्वंयसेवक पर्यावरण गतिविधि के विभाग प्रमुख शैलेन्द्र नामदेव, समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता गोपी कौशिक एवं अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर मंचस्थ रहे मंचस्थ पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व सम्मान, स्वागत करते हुए कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय मिश्रा ने किया एव संचालन जिलांत्री नवरतन बरेठ द्वारा किया गया। प्रबोधन कार्यक्रम में लक्ष्मण चंद्रा ने कार्यक्रम के विषय को विस्तार से रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के संबंध में उपायों से अवगत कराया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि विभाग प्रमुख शैलेन्द्र नामदेव ने कहा कि पर्यावरण के सरंक्षण को लेकर जागरूक होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। पर्यावरण बिगड़ने पर मनुष्य का अस्तित्व बच ही नहीं सकता। सबसे पहले प्लास्टिक से बनी वस्तुओ का प्रयोग नहीं करना चाहिए, वाहनों का प्रयोग कम करना, अनावश्यक पेड़ कटाई नही करना, पेड़ अधिक से अधिक लगाना, केमिकल का प्रयोग नहीं करना, गीला कचरा का प्रयोग खाद बनाने के लिए, अधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे पीपल, बरगद, तुलसी का पेड़ लगाना, जन्मदिवस पर एक पेड़ लगाना, बच्चो को ज्यादा जागरूक करना जैसे बहुत से विषयो पर प्रकाश डाला गया। समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता गोपी कौशिक जो कि पर्यावरण प्रेमी है, उन्होंने कहां नासा के रिसर्च के अनुसार पूरे विश्व में कोरबा शहर 14 वे नंबर का प्रदूषित शहर है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो घर घर में लोग बीमार ही रहने लगेंगे, गंभीर बीमारी भी लगेगी, आज का युवा वर्ग को चिंतित होना चाहिए क्योंकि उन्हें अपना भविष्य बनाना है आगे का जो भी भुगतना है युवा वर्ग और उनकी आने वाली पीढ़ी को ही भुगतना है, पर्यावरण कानून का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी संगठनों को जागरूक रहने की जरूरत है ताकि विकराल रूप से बचा जा सके।  राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने अपने उद्दबोधन में कहां की भारतीय मजदूर संघ हमे सिखाता है कि श्रमिक हित के साथ ही सामाजिक कार्य की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, बीएमएस के 7 आयाम के बारे में विस्तार से बताया गया।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया बीएमएस की ओर देख रही है कि बीएमएस इतनी मजबूती से आगे कैसे बढ़ रही है, आने वाले समय में संगठन बहुत अच्छे अच्छे कार्य करने जा रहा है ताकि बीएमएस की रीति नीति से सभी कर्मचारियों और नागरिकों को अवगत कराया जा सके, जायसवाल जी ने कहा की हम सब के लिए गौरव का विषय है की विश्व का सबसे बड़े संगठन में काम कर रहे। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष अजय मिश्रा जी ने अतिथियों, पदाधिकारियों व उपस्थित कार्यकर्ताओ का कार्यक्रम को सफल बनाने व समय देने के लिए आभार प्रदर्शन करते हुए समापन की घोषणा की गई। आज के इस कार्यक्रम में कोरबा जिला सभी संगठन, यूनियन व इकाई भारतीय कोयला कोयला खदान मजदूर संगठन, एनटीपीसी, बालको, बिजली उत्पादन कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, बिजली कर्मचारी संघ कोरबा वितरण, रेलवे, आंगनबाड़ी, निर्माण मजदूर संघ के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संगठनों के साथ साथ भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन कोरबा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्ययकर्ताओ का अहम योगदान रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button